यूपी के पुरुषों ने संवरने में महिलाओं को भी पीछे छोड़ा, 24 घंटे में 716 मिनट कर रहे खर्च
यूपी में औरतों से ज्यादा पुरुष खुद को संवारने, देखभाल करने व सोने में ज्यादा वक्त खर्च करते हैं। पुरुष 24 घंटे में 716 मिनट खर्च करते हैं तो औरतें 709 मिनट लगाती हैं। खुद की देखभाल के इस मामले में गांवों में यह फर्क ज्यादा व शहरों में अपेक्षाकृत कम है।

यूपी में औरतों से ज्यादा पुरुष खुद को संवारने, देखभाल करने व सोने में ज्यादा वक्त खर्च करते हैं। पुरुष 24 घंटे में 716 मिनट खर्च करते हैं तो औरतें 709 मिनट लगाती हैं। खुद की देखभाल के इस मामले में गांवों में यह फर्क ज्यादा व शहरों में अपेक्षाकृत कम है। इसके बाद सर्वाधिक समय मनोरंजन, टीवी, वीडियो, रेडियो, खेलकूद व अन्य कामों में लगता है। यही नहीं धार्मिक, सामजिक गतिविधियों, मिलने जुलने में भी औसतन एक व्यक्ति को 119 मिनट लगते हैं। इनमें ध्यान, योग में लगने वाला समय भी शामिल है। भारत में समय उपयोग वर्ष 2024 पर आधारित इस रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं।
केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक देश भर में सर्वे कराया। इसमें एक व्यक्ति द्वारा एक दिन में प्रमुख गतिविधियों पर खर्च किया जाने वाला औसत समय (मिनट में) निकाला गया। इसके मुताबिक 24 घंटे में कुल 1440 मिनट में महिला व पुरुषों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में बिताया गए समय पर अध्ययन किया गया। खुद की देखभाल में तैयार होने, खाना व नाश्ता करने, घूमने जाने, खुद की सेहत का ख्याल रखने संबंधी समय शामिल है।
24 घंटे में खर्च किया जाने वाला औसत समय (मिनट में)
गतिविधि | ग्रामीण | शहरी | ग्रामीण व शहरी | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
पुरुष | महिला | औसत | पुरुष | महिला | औसत | पुरुष | महिला | औसत | |
रोजगार | 259 | 35 | 146 | 313 | 39 | 179 | 270 | 36 | 153 |
खुद के लिए अनाज उत्पादन | 40 | 30 | 35 | 4 | 4 | 4 | 32 | 25 | 28 |
अवैतनिक घरेलू काम की गतिविधियां | 25 | 257 | 143 | 23 | 258 | 138 | 25 | 258 | 142 |
परिवार के सदस्यों की देखभाल | 14 | 55 | 35 | 16 | 54 | 35 | 14 | 55 | 35 |
अन्य अवैतनिक कार्य | 1 | 1 | 1 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
पढ़ाई व सीखना | 103 | 88 | 95 | 96 | 89 | 93 | 101 | 88 | 95 |
धार्मिक, सामाजिक गतिविधियां व मिलना-जुलना | 118 | 125 | 121 | 104 | 115 | 109 | 115 | 123 | 119 |
मनोरंजन, टीवी, रेडियो, संस्कृति व खेल गतिविधियां | 161 | 139 | 150 | 179 | 179 | 179 | 165 | 147 | 156 |
खुद की देखभाल | 720 | 711 | 715 | 703 | 701 | 702 | 716 | 709 | 713 |