Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lakhimpur Khiri Leopard caught by Forest department was moving from Jungle to residential area

जंगल से बस्ती की ओर आ रहा था तेंदुआ, वन विभाग के पिंजरे में फंसा

  • लखीमपुर शहर के करीबी मझरा फार्म में वन विभाग की टीम ने फिर एक तेंदुआ को पिंजरे में कैद किया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, संवाददाता, खीरीThu, 6 Feb 2025 08:36 AM
share Share
Follow Us on
जंगल से बस्ती की ओर आ रहा था तेंदुआ, वन विभाग के पिंजरे में फंसा

लखीमपुर शहर के करीबी मझरा फार्म में वन विभाग की टीम ने फिर एक तेंदुआ को पिंजरे में कैद किया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तेंदुआ जंगल से निकलकर इंसानी बस्तियां के करीब रहने का आदी हो चुका है। शारदानगर रेंज के मझरा फार्म, इंदिरा मनोरंजन पार्क, गंगबेहड़ आदि जगहों पर करीब एक वर्ष से तेंदुओं की मौजूदगी देखी जा रही है।

कुछ महीने पहले तेन्दुआ ने गंगाबेहड़ में एक बच्चे को अपना शिकार भी बना लिया था। जिससे हरकत में आयी वन विभाग की टीम ने कई जगह जाल, पिंजरे आदि लगाकर तेंदुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। दो तेंदुआ पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीण मझरा फार्म व आसपास तेंदुआ देखे जाने की बात कर रहे थे।

तभी मंगलवार की रात मझरा फार्म में लगे पिंजरे में फिर एक तेंदुआ कैद हो गया। पकड़े गये तेंदुए को विभाग की टीम रेंज कार्यालय लेकर चली गई। डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि पिंजरे में आने वाली तेंदुआ मादा है है और उसकी उम्र तीन साल के करीब है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दूसरे जंगल में छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:बाइक पर बैठे 4 साल से अधिक उम्र के बच्चे को भी हेलमेट जरूरी, उल्लंघन पर कार्रवाई

खेत में चारा उठा रहे वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, घायल

दक्षिण निघासन वन रेंज के अदलाबाद गांव के पास चारा लेने खेत गए एक वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया। उसे निघासन सीएचसी लाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल भेजा गया है। एक दिन पहले बाघ पुरानी पचपेड़ी में एक युवती पर हमला करके घायल कर चुका है। अदलाबाद गांव के निवासी 60 वर्षीय रामनरेश बुधवार दोपहर बाद गांव के पूरब कुटी बाग के पास अपने खेत में गन्ना छीलने गया था। वहां उसके साथ रंजीत, भन्नू आदि भी गन्ना छील रहे थे।

शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह घर जाने से पहले जानवरों के लिए अगौलों का बोझा बांध रहा था, तभी खेत में मौजूद बाघ ने उस पर हमला करके उसका सिर, कंधे और छाती घायल कर दी। साथियों के शोर मचाने पर बाघ रामनरेश को छोड़कर खेत में भाग गया। मंगलवार को अदलाबाद गांव के ही भुवनेश्वर को घर से खेत जाते वक्त बाघ दिखा था।

इसी शाम करीब साढ़े पांच बजे पुरानी पचपेड़ी निवासी नरेश की लड़की प्रियंका अपने पिता के साथ खेत में गन्ने की सूखी पत्ती बांध रही थी। तभी उसे बाघ ने हमला करके घायल कर दिया था। हालांकि वह मामूली तौर पर ही जख्मी ख्मी हुई। हुई थी। । लुधौरी डिप्टी रेंजर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की खबर मिली है। अफसरों को सूचना दी गई है। लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें