Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Bulandshahr police not alert gangrape in 2016 same repeated on highway

गैंगरेप-हत्याकांड: बुलंदशहर में पहले भी हो चुकी हैवानियत, पुलिस नहीं रही सतर्क

यूपी के बुलंदशहर में वर्ष 2016 में हाईवे पर मां-बेटी से दुष्कर्म की घटना पूर्व में हो चुकी है। अब फिर हाईवे पर दुष्कर्म की घटना हुई है। हाईवे पर हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को भनक नहीं लगी। पीड़ित ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

Srishti Kunj संवाददाता, बुलंदशहरSun, 11 May 2025 09:38 AM
share Share
Follow Us on
गैंगरेप-हत्याकांड: बुलंदशहर में पहले भी हो चुकी हैवानियत, पुलिस नहीं रही सतर्क

यूपी के बुलंदशहर में वर्ष 2016 में हाईवे पर मां-बेटी से दुष्कर्म की घटना पूर्व में हो चुकी है। अब फिर हाईवे पर दुष्कर्म की घटना हुई है। हाईवे पर हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को भनक नहीं लगी। पीड़ित ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 29 जुलाई 2016 की रात मां और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि वह कार में सवार होकर परिवार के सदस्यों के साथ तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर के के नेशनल नेशनल हाइवे हाइवे प पर बदमाशों ने उनकी कार रोक ली।

इसके बाद परिवार के लोगों को बंधक बना लिया था। 14 वर्षीय उनकी बेटी ने मार्शल आर्टस के पैतरों को अजमाते हुए बदमाशों से करीब आंधे घंटे तक सामना किया था। बदमाशों ने महिला के पति और बेटे पर बंदूक तान दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने मां-बेटी के साथ दरिंदगी कर दुष्कर्म की घटना को अंजमा दिया था। अब नोएडा की किशोरी से हाईवे पर कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें:नशे में धुत आरोपी किशोरी से करते रहे हैवानियत, दो परिचित, जबरन शराब पिलाकर पीटा

नौ मई को रात के समय पहुंची खुर्जा पुलिस

हाल ही में हुए गैंगरेप में खुर्जा पुलिस टीम ने सात मई को मुकदमा दर्ज किया और छानबीन शुरू की। किशोरी के मोबाइल की लोकेशन पता की गई कि वह छह मई की शाम से सात मई की सुबह तक कहां-कहां रही। पता चला कि मेरठ के जानी इलाके में किशोरी लाई गई थी।

जानी पुलिस से संपर्क किया तो खुलासा हुआ सात मई की सुबह एक किशोरी की लाश टिमकिया में बरामद हुई थी। नौ मई की रात बुलंदशहर पुलिस टीम जानी थाना पहुंची। पुलिस के साथ पीड़ित किशोरी भी थी। जानी पुलिस को लेकर मोर्चरी में मृतका की शिनाख्त उसकी सहेली से कराई। मृतका बिहार के छपरा जिले की बताई गई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें