पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच कई ट्रेनों के समय में बदलाव, इन इलाकों की ट्रेन की रेगुलेट, देखें शेड्यूल
उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मण्डल के गजरौला-हापुड़ तथा गजरौला- बिजनौर रेलखंड 23 से 29 अगस्त तक ब्लॉक रहेगा। गजरौला एवं बिजनौर यार्ड में फुटओवर ब्रिज पर नए गार्डर लाए जाएंगे। मरम्मत और विकास कार्य के चलते ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक रहेगा। जिसकी वजह स कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच रेल संचालन में भी बाधा आई है। मंडल के गजरौला-हापुड़ और बिजनौर यार्ड में फुटओवर ब्रिज पर गर्डर रखे जाएंगे> मरम्मत और विकास कार्य के चलते ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक रहेगा। जिसकी वजह स कई ट्रेनों का संचालनप्रभावितहोगा। इसे लेकर रेल मुख्यालय ने 23 से 29 अगस्त तक साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक मंजूर किया है। ब्लॉक का असर दिल्ली और पंजाब रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा। शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबल डेकर को टपरी होकर चलाया गया।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि एफओबी पर गर्डर रखे जाने के चलते सात दिनों के लिए ब्लाक मंजूर हुआ है। आज पहले दिन लखनऊ-आनन्द विहार डबल डेकर-12583 व डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-20503 राजधानी एक्सप्रेस को टपरी होकर गाजियाबाद के लिए संचालित किया गया। इसके अलावा नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम, काठगोदाम-दिल्ली संपर्क क्रांति, कोटद्वार-दिल्ली जनशताब्दी और गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर का संचालन आधे घंटे प्रभावित होगा।
चार और ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। सहरसा-अमृतसर (12203) को सहरसा से 150 मिनट, कोटद्वार के लिए जनशताब्दी (12038) को दिल्ली से 300 मिनट, गजरौला पैसेंजर (04334)करे नजीबाबाद से (120 मिनट) व गजरौला पैसेंजर (04393)अलीगढ़ से 120 मिनट देरीसेचलाईजाएंगी।
रेगुलेट कर चलेंगी यह ट्रेनें
- 23 अगस्त-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी 30 मिनट नियंत्रित की।
- 21 अगस्त- 15909 (डिब्रूगढ़- लालगढ़ एक्सप्रेस) मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
- 23 अगस्त- 15036 (काठगोदाम - दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित हुई।
- 28 अगस्त- 12037 (कोटद्वार - दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस) मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी।
- 28 अगस्त- 04333 (गजरौला - नजीबाबाद पैसेंजर) मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर संचालितकीजाएगी।
संचालन समय में परिवर्तन
- 22 अगस्त- 12203 (सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस) को सहरसा स्टेशन से 150 मिनट विलम्ब से संचालित की गई।
- 23 अगस्त- 04334 (नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर) को नजीबाबाद स्टेशन से 120 मिनट विलम्ब से संचालित किया गया।
- 29 अगस्त-12038 (दिल्ली-कोटद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस) को दिल्ली स्टेशन से 300 मिनट विलम्ब से संचालित किया जाएगा।
- 23 अगस्त-04393 (अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर) को अलीगढ़ स्टेशन से 120 मिनट विलम्ब से संचालितकियाजाएगा।