चार साल में दो बार लव मैरिज कर चुका सिपाही, अलग-अलग शहरों में रखी पत्नी, ऐसे खुला राज
- कौशांबी में तैनात सिपाही ने पहले आगरा की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शादी की। एक बेटी पैदा हुई। पत्नी को किराए के मकान में रखा। गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। खुलासा होने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

कौशांबी में तैनात सिपाही ने पहले आगरा की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शादी की। एक बेटी पैदा हुई। पत्नी को किराए के मकान में रखा। गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। खुलासा होने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सिपाही के परिजन भी नामजद हैं। मुकदमा नारायण विहार, टेढ़ी बगिया निवासी सुमन सिंह ने दर्ज कराया है। मुकदमे में मनसुखपुरा के गांव करकौली निवासी यशपाल सिंह उसकी मां भूरी देवी, भाई जगजीवन, सोनपाल व कुलदीप नामजद हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यशपाल सिंह से वर्ष 2021 में सुल्तानगंज की पुलिया स्थित एक अस्पताल में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। यशपाल ने प्रेमजाल में फंसाया। दस फरवरी 2021 को प्रयागराज स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। अपने गांव ले गया। दो माह तक वह गांव में रही। यशपाल उसे छोड़कर ड्यूटी पर कौशांबी चला गया। ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। उसे भूखा-प्यासा रखा गया। दहेज की मांग की गई। पति छुट्टी पर आया तो वह बहुत रोई। पति उसे कौशांबी ले गया। एक किराए के मकान में रखा।
17 फरवरी 2022 को उसने एक पुत्री को को जन्म दिया। पति ने भी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सितंबर 2024 में पति गांव जाने की बोलकर घर से निकला। जब वापस नहीं लौटा तो वह उसके बारे में जानकारी करने पुलिस लाइन पहुंची। वहां पता चला कि वह तो पांच दिन की छुट्टी लेकर पत्नी के साथ दिल्ली गया है। यह पता चलने पर उसके होश उड़ गए। यशपाल ने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली थी।
अधिकारियों से शिकायत पर पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ। यशपाल ने वेतन का 60 प्रतिशत हिस्सा और घर में र घर में रखने का का वादा किया। कुछ दिन समझौते पर अमल किया। उसके बाद समझौते से पलट गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमे के बाद साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।