Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Man who shot nurse Arrested in Police Encounter injured in leg while encounter with police

नर्स को गोली मारने वाला सरफिरा पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

आगरा की ताजनगरी फेस टू (ताजगंज) में युवती को गोली मारने वाला सिरफिरा शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ युवती की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराSat, 14 Sep 2024 04:27 AM
share Share

आगरा की ताजनगरी फेस टू (ताजगंज) में युवती को गोली मारने वाला सिरफिरा शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ युवती की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। फिलहाल युवती को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। चेहरे और आंख पर सूजन है। डॉक्टर का कहना है कि पट्टी खुलने के बाद स्थित पूरी तरह साफ होगी। कांशीराम आवास निवासी मुस्कान के साथ गुरुवार की रात घटना हुई थी। वह पार्थसारथी हॉस्पिटल में नर्स है। रात को हॉस्पिटल से अपने घर जा रही थी। रास्ते में नगला टीन निवासी बबलू मौर्या मिला था।

युवती पर सीधे गोली चलाई थी। गोली युवती की आंख के पास लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुस्कान यमुनापार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती है। मुस्कान ने बताया कि वह बबलू को करीब तीन साल से जानती है। बबलू ईको चालक है। उससे शादी करना चाहता था। उस पर शक करता है। बात-बात पर उसके साथ अभद्रता किया करता था। इस वजह से तीन माह पहले उसने बबलू से बातचीत करना बंद कर दिया। साफ कह दिया कि किसी भी सूरत में उससे शादी नहीं करेगी। इसी वजह से बबलू उसे परेशान कर रहा था। रास्ता रोककर उसे धमकाता था। उसके साथ अभद्रता करता था। एक बार उसका मोबाइल भी छीनकरलेगयाथा।

ये भी पढ़े:पत्‍नी की हत्‍या की सजा काट रहे पति को HC ने किया बरी, मुआवजे का भी आदेश

तीन माह से युवती को कर रहा था परेशान
मुस्कान की मां नीलम ने बताया कि करीब ढाई माह पहले उन्होंने बसई चौकी पर बबलू की शिकायत की थी। पहली बार पुलिस ने बबलू को बुलाया और समझाया। उसने माफी मांग ली। पुलिस ने कहा कि मुकदमा की जरूरत नहीं है। वे भी मुकदमा नहीं चाहते थे। उन्हें लगा कि बबलू अब बेटी को परेशान नहीं करेगा। कुछ दिन आरोपित ठीक चला। उसके बाद बेटी को दोबारा परेशान करने लगा। वे लोग दोबारा बसई चौकी पर गए। चौकी पर पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। यह कहकर उन्हें टहला दिया कि बाद में आना। नतीजा सामने है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो यह नौबत नहीं आती। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि आरोपित को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। भागने के दौरान उसके पैर में गोली लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें