संदिग्ध हालत में क्रिकेटर का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Unnao News - संदिग्ध हालत में क्रिकेटर का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शवसंदिग्ध हालत में क्रिकेटर का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताजपुर नौबस्ता गांव के रहने वाले युवक का रविवार शाम संदिग्ध हालत में आम के पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रहा है। ताजपुर नौबस्ता गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सुशील गहिरा स्थित जूते की फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को ड्यूटी पर नहीं गया था। चचेरे बड़े भाई कमल ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने का शौकीन था और अन्य जिलों में मैच खेलने के लिए जाता रहता था। रविवार गांव में मैच खेलने के लिए गया था। शाम घर पहुंचा तो नशे में होने के कारण परिजनों से झगड़ा हुआ।
पिता मोतीलाल ने बताया कि सुशील बिना खाना खाए ही घर से निकल गया। काफी देर तक घर नहीं आया। तब खोजबीन शुरू की तो आम के बाग में पेड़ पर गमछा के सहारे फंदे पर उसका शव लटका मिला। बताया जाता है कि पिता नौकरी पर जाने के लिए बार बार कह रहे थे, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। दरोगा लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।