Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao s Ayushman Scheme 5 56 Lakh Names to be Removed from Beneficiary List

आयुष्मान सूची से 5.56 लाख लोगों के नाम काटे जाएंगे

Unnao News - उन्नाव जिले की आयुष्मान योजना में 5.56 लाख लोगों के नाम हटाए जाएंगे। इनमें कई मृतक और अन्य जनपदों में रहने वाले शामिल हैं। सीएमओ और डीएम ने संबंधित एजेंसी को पत्र भेजा है। गोल्डन कार्ड की प्रगति सुस्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSat, 8 Feb 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
आयुष्मान सूची से 5.56 लाख लोगों के नाम काटे जाएंगे

उन्नाव,संवाददाता। जिले की आयुष्मान योजना सूची में शामिल 5.56 लाख लोगों के नाम हटाए जाएंगे। इसमें कई लोग ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर गैर जनपदों में रहने लगे हैं। इसके लिए सीएमओ और डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की स्टेट हेल्थ एजेंसी ‘साचीज को पत्र भेजा है। जिले में साल 2018 में आयुष्मान योजना की शुरुआत हुई थी। इसमें 17,37,986 लाभार्थियों के नाम शामिल हैं। इसमें से 9,46,598 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 55 फीसदी है। अधिक से अधिक लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए अभियान के तहत हर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए थे। साथ ही, हर रविवार को आयुष्मान मेले की भी शुरुआत की गई। इसमें करीब 960 शिविरों का आयोजन किया गया। इसके बावजूद लक्ष्य के आसपास भी कार्ड नहीं बन सके। इस पर अधिकारियों ने मामले की पड़ताल शुरू की और सर्वे कराया। इसमें सामने आया कि लाभार्थियों की सूची में करीब 5 लाख 75 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मौत हो गई या फिर अन्य जनपदों में रहने लगे हैं? इसके चलते कर्मचारी इनके गोल्डन कार्ड नहीं बना पा रहे थे। अब शासन ने इन लाभार्थियों को चिन्हित कर सूची से बाहर करने के निर्देश दिए हैं।

दस हजार लोगों के नाम में गड़बड़ी

जिले में गोल्डन कार्ड की सुस्त प्रगति का एक बड़ा कारण नाम मिसमैच होना भी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, करीब दस हजार लोगों के नाम लाभार्थी और आधार कार्ड में मिसमैच हैं। इससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब ये लोग नाम सही कराने के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।

ऐसे बना सकते हैं गोल्डन कार्ड

आयुष्मान योजना के नोडल जेआर सिंह ने बताया कि लाभार्थी अब अपना गोल्डन कार्ड स्वयं बना सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी आयुष्मान मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट के जरिए भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं।

एक नजर में आयुष्मान योजना

लाभार्थी परिवार- 4,05,512

कुल लाभार्थी- 17,37,986

गोल्डन कार्ड धारक- 9,46,598

परिवार का लक्ष्य-4,05,512

परिवार कवर- 4,00,389

आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल-35

सरकारी अस्पताल- 19

प्राइवेट अस्पताल- 16

निजी अस्पताल में इलाज पर खर्च रकम- 68.10 करोड़

सरकारी अस्पताल में इलाज पर खर्च रकम-9.55 लाख

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें