Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsSoil Testing and Natural Farming Techniques Explained to Agricultural Students in Unnao

मृदा जांच, प्राकृतिक खेती की बच्चों को दी जानकारी

Unnao News - मृदा जांच, प्राकृतिक खेती की बच्चों को दी जानकारीमृदा जांच, प्राकृतिक खेती की बच्चों को दी जानकारीमृदा जांच, प्राकृतिक खेती की बच्चों को दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 9 May 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
मृदा जांच, प्राकृतिक खेती की बच्चों को दी जानकारी

उन्नाव। कृषि विज्ञान केंद्र धौरा में कृषि स्नातक छात्रों को मृदा जांच व प्राकृतिक खेती करने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती में पशुपालन की जरूरत को भी समझाया गया। मृदा परीक्षण के बाद प्राकृतिक खेती करने के फायदे भी बताए गए। पशुपालन विशेषज्ञ सुनील सिंह ने छात्रों को केंद्र की कार्यप्रणाली और किसानों तक तकनीकी पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी। मृदा विज्ञान विशेषज्ञ रत्ना सहाय ने मृदा जांच, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। कृषि में प्रयोग की जा रही नवीन तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों को समझाया गया। इसके साथ ही पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. जयकुमार यादव ने आईपीएम तकनीक द्वारा रोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी।

छात्रों ने परिसर की सभी इकाइयों का भ्रमण किया। कार्यक्रम में रत्ना सहाय, सुनील, डॉ. जयकुमार, विनीता, शांतनु, अनुभव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें