Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावNCC cadets gave information about traffic rules in Unnao

उन्नाव में एनसीसी कैडेट्स ने दी यातायात नियमों की जानकारी

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद सड़क सुरक्षा माह के एक पखवाड़ा बीतने पर यातायात प्रभारी ने गुरुवार सुबह पुलिस कर्मियों व राष्ट्रीय कैडेट कोर के...

उन्नाव में एनसीसी कैडेट्स ने दी यातायात नियमों की जानकारी
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 4 Feb 2021 09:57 PM
हमें फॉलो करें

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद

सड़क सुरक्षा माह के एक पखवाड़ा बीतने पर यातायात प्रभारी ने गुरुवार सुबह पुलिस कर्मियों व राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स के साथ रैली निकाल जनता को यातायात नियमों के पालन को जागरूक किया। गांधीनगर तिराहे पर रैली पहुंची तो कैडेट्स से गुजर रहे वाहन चालकों व जनता को यातायात नियमों के साथ ही कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी।

एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने फोर्स और एनसीसी कैडेट्स के साथ डीएसएन कॉलेज से यातायात जनजागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 15 वें दिन रैली पहले बड़ा चौराहा तक जाने के बाद गांधी तिराहे पर समाप्त हुई। उसके बाद सभी एनसीसी कैडेट्स अचलगंज के बदरका चंद्रशेखर आजाद स्मारक कार्यक्रम में पहुंच गए। लौटने पर कैडेट्स ने गांधी नगर तिराहे पर आम जनमानस के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें