Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावIn Unnao there was no sowing at the wheat procurement centers on the first day

उन्नाव में पहले दिन गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद जिले में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत कर दी गई। हालांकि पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा और बोहनी तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 1 April 2021 10:33 PM
share Share

उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद

जिले में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत कर दी गई। हालांकि पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा और बोहनी तक नहीं हुई। अधिकारी यहां खरीद के लिए सभी तैयारी होने का दावा करते दिखे। कुछ खरीद केंद्र ऐसे भी रहे, जहां पहले दिन बारदाना तक नहीं पहुंच पाया। कई क्रय केंद्रों पर अधिकारी किसानों का इंतजार करते रहे, तो कुछ केंद्रों पर पहुंच कर किसानों ने सिर्फ पंजीकरण कराया। जिला खाद एवं विपणन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं।

बीघापुर में पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद पर प्रभारी राकेश कुमार रावत मौजूद थे। वह किसानों को खरीद की जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा यहां खरीद का बैनर लगा हुआ है। अचलगंज में विपणन विभाग द्वारा खोले गए गेहूं क्रय केंद्र पर किसान तथा केंद्र प्रभारी रुचिका प्रजापति बैठी मिलीं। यहां किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

औरास में पीसीएफ के केंद्र, साधान सहाकरी समिति टिकरा सामद, सीमऊ में संचालित केंद्र पर बोरे नहीं हैं। यहां खरीद के बैनर लगे हैं। किसान केंद्रों पर पहुंच कर खरीद की जानकारी ले रहे हैं। मोहान के गेहूं खरीद केंद्र पर बैनर तो लगा है, मगर केंद्र पर ताला लटका हुआ है। यहां जानकारी करने आए किसानों ने बताया कि केंद्र पर कोई भी कर्मी जानकारी देने के लिए नहीं मिला है। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के रामकोट गेहूं खरीद केंद्र पर तराजू, छल्ला तथा पंखा नहीं है। यहां 1000 बोरे थे। नगर के हरदोई स्थित क्रय विक्रय केंद्र, अटवाबैंक के सहकारी क्रय केंद्र पर भी खरीद की व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें