Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFarmers Mahapanchayat in Unnao Rakesh Tikait Criticizes Government for Poor Crop Prices

फसलों के नहीं मिल रहे वाजिब दाम : राकेश टिकैत

Unnao News - उन्नाव में एक स्कूल में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं और उन्हें संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और उद्योगों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 27 March 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
फसलों के नहीं मिल रहे वाजिब दाम : राकेश टिकैत

उन्नाव, संवाददाता। शहर के एक स्कूल में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। साथ ही, किसानों को संगठित रहने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महापंचायत में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरते हुए कहा पूंजीपतियों ने देश में कब्जा कर लिया है। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इसलिए किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाकर अपनी फसलों के दाम बढ़वाने होंगे। उन्होंने कहा, भूमि अधिग्रहण किसानों का प्रमुख मुद्दा है। यहां का औद्योगिक क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। फैक्ट्रियां लगने से उनका गंदा पानी गांवों में जा रहा है। इससे गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं। लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। सरकार इस पर काम कर सकती थी, लेकिन नहीं किया। इसलिए किसानों को एकजुट होकर अपनी जमीनों को बचाने के लिए अभियान चलाना पड़ेगा। किसानों को कर्जा लेने के लिए, फसलों के रेट बढ़ाने के लिए आंदोलन करना पड़ा। जब जमीन ही नहीं रहेंगी तो किसान कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में जैसे उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो रहा है, वैसे ही किसानों का कर्जा माफ हो। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले। उन्होंने एमएसपी की कानूनी मांग को दोहराया और किसानों को संगठित होकर काम करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें