समूह सखियों को डिजिटलाइजेशन के लिए किया प्रेरित
Unnao News - नवाबगंज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूह सखियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार और डिजिटलाइजेशन के प्रति प्रेरित किया गया। एडीओ मनोज कुमार ने मिशन योजना के...

नवाबगंज। ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूह सखियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें डिजिटलाइजेशन के प्रति प्रेरित किया गया। एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिशन योजना चलाई रही है। जिसमें महिलाओं के समूह को व्यवसाय करने के लिये योजना के माध्यम से धन उपलब्ध कराया जाता है। जिला मिशन प्रबन्धक अशोक कुमार ने समूह सखियों को क्षेत्र में काम करने के दौरान आने वाली समस्याओं को समझा और उनका समाधान बताया। संचालकों को डिजिटल फॉर्मेट में काम करने को प्रेरित किया। साथ ही लखपति दीदी योजना से जुड़ कर स्वरोजगार करने पर बल दिया। इस दौरान वीडीओ शैलेन्द्र भारतीय, राकेश यादव, बीएमएम अरविंद सोनी, अलका गुप्ता, अनीता चौधरी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।