Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावElderly Man Found Dead in Pond Under Suspicious Circumstances in Achalganj

संदिग्ध हालत में वृद्ध का तालाब में पड़ा मिला शव

अचलगंज के हड़हा गांव में बुधवार को एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में तालाब में मिला। मालिक राम सोनकर सुबह शौच के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों और परिवार ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 21 Aug 2024 06:59 PM
share Share

अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हड़हा गांव स्थित तालाब में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालत में वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची ने पानी से शव को बाहर निकलवा कर जांच पड़ताल बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हड़हा गांव के रहने वाले वृद्ध मालिक राम सोनकर अलसुबह शौच जाने की बात कहकर घर से गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दरम्यान दोपहर ग्यारह बजे के आसपास तालाब में मछली पकड़ने गए गांव के मूलचंद ने शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। तालाब बस्ती बीच में होने से ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक मालिक राम का मकान भी तालाब के समीप है। जिससे उसके बेटे विपिन को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने नाव से शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त विपिन ने अपने पिता मालिक राम के रूप में की गई। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक मालिक राम अपने पीछे पत्नी बिंदेश्वरी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गया है। मृतक कबाड़ की फेरी लगाकर जीवन यापन करता था। आशंका जताई जा रही कि शौच दौरान फिसल कर तालाब में गिरने से मौत हुई है। वही कुछ लोग घटना को संदिग्ध करार देते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें