Awareness Rally Launched for Vector-Borne Disease Control in Unnao विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsAwareness Rally Launched for Vector-Borne Disease Control in Unnao

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज

Unnao News - विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाजविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाजविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाजविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभिय

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 2 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज

उन्नाव,संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें सदर विधायक, डीएम व सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को सामुदायिक स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसदौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मियों से लगन व निष्ठा के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। जिले में 11 विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। इसके बाद दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसदौरान लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरुक किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल से जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी व सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियों और बैनरों के जरिए लोगों को स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरुक किया। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई, स्वच्छता, एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नाला-नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई, सूअर बाड़ों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आदि कार्य कराने के लिए संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में लापरवाही ने बरतने और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरुक करने की अपील की। इसदौरान एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश दीक्षित, बीएसए संगीता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

जिले भर में चलेगा अभियान

प्रभारी सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जिले के दस ब्लॉक की 1040 ग्राम पंचायत, 1686 गांव व शहरी क्षेत्रों के 266 वार्डों में अप्रैल से एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरु किया जाएगा। इन अभियानों के अंतर्गत मच्छरों से होनी वाली बीमारी व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए जरूरी विभन्नि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार, परजीवियों द्वारा फैलने वाली बीमारियां (वेक्टर जनित रोग), क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, काला अजार रोग समेत अन्य रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी देंगी। इन बीमारियों के लक्षण वाले रोगियों की जानकारी ई कवच पोर्टल पर अपलोड़ की जाएगी।

यह विभाग होंगे शामिल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग और उद्यान विभाग, पंचायती राज/ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग।

जिम्मेदारी संभालेंगे 5699 स्वास्थ्य कर्मी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिम्मेदारी 5699 स्वास्थ्य कर्मियों के जिम्मे हैं। संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 411 एएनएम, 2665 आशा व 2623 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का सहयोग लेगा। यह स्वास्थ्य कर्मी घर-घर में जाकर संचारी रोग से पीड़ित मरीजों की पहचान करेगी और बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी।

गर्मी के साथ बढ़ गया मच्छरों का प्रकोप

गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी मच्छरों से बचाव के लिए नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में किए गए इंतजाम नाकाफी हैं। प्रशासन की ओर से फॉगिंग और साफसफाई व्यवस्था को लेकर विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं इसके बाद भी शहर व पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नदारद है। चोक नालियां बजबजा रही हैं। कई जगहों पर फॉगिंग को लेकर किए जाने वाले जरूरी इंतजाम भी अबतक नहीं हो सके हैं। ऐसे में मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा बरकार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।