25 ई-रिक्शा का चालान, 11 किए गए बंद
Sultanpur News - सुलतानपुर में अपंजीकृत और किशोर ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ और पुलिस ने 25 ई-रिक्शा का चालान किया, जिनमें से 11 को बंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान शहर में अफरातफरी...

सुलतानपुर। अपंजीकृत व किशोर ई-रिक्शा संचालन को लेकर सोमवार को एआरटीओ नंद कुमार व पुलिस यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने शहर के चौराहों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चालाया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 25 ई-रिक्शा का चालन कर 11 को बंद कर दिया। इससे अफरातफरी मची रही। परिवहन आयुक्त के निर्देश व जिलाधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर शहर में अनियमित ई-रिक्शा संचालन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिवहन व पुलिस यातायात की टीम ने नगर के अमहट, पयागीपुर, दरियापुर, गोलाघाट, बस स्टेशन पर कुल 25 ई-रिक्शा का चालान कर दिया। वहीं टैक्स बकाया और किशोर के संचालन पर 11 ई-रिक्शा बंद कर दिया। की कार्रवाई नहीं बंद होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।