Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSugar Mill Faces 660 Crore Loss Amidst Cane Shortage and Closure

साढ़े छह सौ करोड़ के घाटे में चल रही चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त

Sultanpur News - विस्तारीकरण के लिए वर्ष 2021 में शासन को भेजी गई थी कार्ययोजनासाढ़े छह सौ करोड़ के घाटे में चल रही चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्तसाढ़े छह सौ करोड़ के घ

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 22 Feb 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
साढ़े छह सौ करोड़ के घाटे में चल रही चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त

विस्तारीकरण के लिए वर्ष 2021 में शासन को भेजी गई थी कार्ययोजना अभयराज वर्मा, गोसाईगंज

जिले की किसान सहकारी चीनी मिल वर्तमान में लगभग 660 करोड़ रुपये के घाटे में चल रही है। इसके मौजूदा पेराई सत्र का शुक्रवार रात समापन कर दिया गया। रात चार बजे अंतिम ट्राली की तौल हुई, और इस वर्ष केवल 5,36,700 कुंतल गन्ने की पेराई हो सकी।

वर्तमान सत्र का शुभारंभ 12 दिसंबर को हुआ था, जबकि पेराई 14 दिसंबर से शुरू की गई थी। हालांकि, शुरू से ही मिल गन्ने की कमी से जूझती रही। इसका मुख्य कारण मिल के चार प्रमुख सेंटरों को पड़ोसी जनपद की चीनी मिलों में स्थानांतरित किया जाना था। इस बार केवल मिलगेट, धनऊडीह और जयसिंहपुर सेंटर से ही गन्ने की आपूर्ति हो सकी। पिछले वर्षों की तुलना में 900 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती घटने के कारण इस वर्ष पेराई में भारी गिरावट आई। परिणामस्वरूप 21 फरवरी की रात चार बजे पेराई सत्र समाप्त कर दिया गया। 72 दिनों के इस सत्र में कई बार तकनीकी खराबी और गन्ने की कमी के कारण मिल बंद भी रही।

विधानसभा में उठा चीनी मिल का मुद्दा : सैदपुर में स्थित 40 वर्ष की किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का मामला कई बार शासन स्तर पर उठा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की 13 चीनी मिलों के विस्तार का निर्णय लिया था। इसी क्रम में मिल प्रशासन ने 600 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने मौजूदा विधानसभा सत्र में इस विषय को प्रमुखता से उठाया, जिससे किसानों के बीच विस्तारीकरण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है।

कोट

चीनी मिल का घाटा हर वर्ष बढ़ रहा है। पिछले वर्ष कुल घाटा 615 करोड़ रुपए था, अब यह बढ़कर 660 करोड़ पहुंच गया है। गन्ने की आपूर्ति अत्यधिक कम होने के कारण उच्चाधिकारियों ने मिल के पेराई सत्र को समाप्त करने का निर्णय लिया।

वेद प्रकाश शुक्ला

मुख्य गन्ना अधिकारी, सुलतानपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें