Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsSchool Chalo Campaign Rally Raises Awareness Among Parents in Kudwar

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

Sultanpur News - कुड़वार में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। प्रधानाध्यापक केके सिंह के नेतृत्व में रैली ने हनुमंत नगर, पूरे कालू, और पूरे नाहर का दौरा किया। बच्चों ने नारे लगाए जैसे 'एक भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 7 April 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली

कुड़वार, संवाददाता। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय कुड़वार के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक केके सिंह के संयोजन में स्कूल चलो रैली बच्चों द्वारा निकाली गयी। रैली विद्यालय से निकलकर हनुमंत नगर, पूरे कालू, पूरे नाहर एवं कस्बा होते हुए विद्यालय पहुंची। बच्चों के नारे एक भी बच्चा छूटा,संकल्प हमारा टूटा। पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी है घर की। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारों से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक के के सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में लिखाने की अपील की। रैली में नीलम यादव, रश्मि शुक्ला, सुनीता कुमारी, राजमणि यादव, आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें