पीएम देश को एकता के सूत्र में पिरो रहे : सुशील
Sultanpur News - प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 120 वें एपिसोड को सुलतानपुर के 1699 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से सुना। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन प्रेरणादाई है और...

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री के मन की बात के 120 वें एपिसोड को 1699 बूथों पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल माध्यम से सुना। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सुलतानपुर विधानसभा के बूथ संख्या 99 रतनपुर में बूथ अध्यक्ष रमेश वर्मा, रुपेश सिंह, किन्नू तिवारी व अन्य कार्यकर्ता की मौजूदगी में मन की बात टीवी के माध्यम से सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने पीएम मोदी के संबोधन को प्रेरणादाई बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।