सुलतानपुर-विवाहिता की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Sultanpur News - कादीपुर के कमरावा गांव में विवाहिता कुसुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार...

कादीपुर संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कमरावा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों को नामजद किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। विदित हो कि, शुक्रवार की सुबह कमरावां गांव निवासी कुसुम पत्नी मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव बाथरूम के कमरे में फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता सुभाष चंद्र तिवारी निवासी रुस्तमपुर थाना खुटहन जिला जौनपुर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति मयंक मिश्र, ससुर राकेश मिश्र, सास सरोज व देवर मनीष मिश्र के विरुद्ध हत्या का नामजद केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में मृतका के पिता ने बताया कि, 18 मार्च 2018 को कुसुम का विवाह मयंक मिश्र के साथ हुआ था। कम दहेज मिलने की वजह से आए दिन ससुरालीजन कुसुम को मारते-पीटते थे। 12 जून को उसकी पुत्री ने फोन पर रो रो कर बताया कि उसे कभी भी जान से मार सकते हैं। उसी रात 8:00 बजे मृतका के ससुर राकेश ने सुभाष चंद्र को फोन करके बताया कि उसकी पुत्री फांसी लगा चुकी है। बताते चले की मृतका के एक पांच वर्षीय बेटा अथर्व भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।