Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsMass Pilgrimage to Prayagraj for Mahashivaratri Causes Traffic Jams

रात में जाम, दिन में सामान्य रहा यातायात

Sultanpur News - महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में अंतिम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंच रही है। अयोध्या के दर्शन के लिए भी भक्त जा रहे हैं। रविवार रात विभिन्न राज्यों के वाहनों के बीच टांटिया नगर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 25 Feb 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
रात में जाम, दिन में सामान्य रहा यातायात

गोसाईंगंज। महाशिवरात्रि को प्रयागराज में अंतिम स्नान है। इससे महाकुंभ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। साथ ही प्रयागराज के बाद श्रद्धालु राम लला के दर्शन को अयोध्या जा रहे है। रविवार रात को झारखण्ड, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत अन्य राज्यो के वाहन टांटिया नगर से कमनगढ़ के बीच जाम में फंसे रहे। यही स्थिति कटका में भी रही। दबाव को कम करने को टांटिया नगर और कटका में अयोध्या की तरफ लगाए गए रुट डायवर्जन को थोड़ी-थोड़ी देर पर खोलना पड़ा। जाम की स्थिति न बने इसके लिए श्रद्धालुओं के वाहन को लखनऊ-बलिया और टांडा-बांदा हाईवे पर मोड़ना पड़ा। रविवार दिन पर यातायात सामान्य रहा। शाम छह बजे टांटिया नगर बाईपास पर पुलिसकर्मी राहत की सांस लेते दिखाई पड़े। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया रविवार रात को श्रदाहलुओ की भीड़ प्रतिदिन की तरह ही रही। दिन भर जाम की समस्या उत्तपन्न नही हुई। रुट डाइवर्जन आवश्यकता अनुसार किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें