ओदरा पहुंचा जैन साधुओं का जत्था
Sultanpur News - सुलतानपुर, संवाददाता जैन साधु और साध्वियों का एक जत्था गुरुवार को जिले के एसके

सुलतानपुर, संवाददाता जैन साधु और साध्वियों का एक जत्था गुरुवार को जिले के एसके प्रेसीडेंसी स्कूल ओदरा में पहुंचा। इसमें 80 साधु, साध्वियों का एक दस्ता 120 भक्तों, सेवकों सहित श्री मुक्तिप्रभ महाराज जी शामिल हैं। यह जैन भक्त समूह शुक्रवार की सुबह तक इस विद्यालय में रहेगा।
इन लोगों ने 28 दिसंबर 2024 को पारसनाथ, गिरिडीह, झारखंड प्रांत से पैदल यात्रा शुरू की है। यात्रा 40 दिन पूरा करते हुए यह जत्था सुलतानपुर पहुंच गया है। देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए ये लोग जून 2025 में पालीनगर, गुजरात पहुंचेंगे। सुबह वंदना सभा में विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को मुनि श्री मोक्ष भूषण महाराज जी ने प्रेरित किया। ज्ञान प्राप्ति के साधन श्रद्धा व विनय की महत्ता बताई। बड़ों को प्रणाम वह छोटों के लिए स्नेह के प्रति जागरूक किया। जैन धर्म के पंच प्रण सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य के भावार्थ से जनसमूह को परिचित कराया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ वंदना सभा सम्पन्न हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।