Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsInspection of Cow Shelter in Sultanpur Ensuring Care and Resources for 318 Cattle

गोवंश आश्रय स्थल में सुविधाएं बढ़ाएं: डीएम

Sultanpur News - सुलतानपुर के गोवंश आश्रय स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए हरा चारा, दाना और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आश्रय स्थल में 318 गोवंश संरक्षित हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 22 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
गोवंश आश्रय स्थल में सुविधाएं बढ़ाएं: डीएम

सुलतानपुर, संवाददाता। गोवंश आश्रय स्थल पीढ़ी, विकास खंड जयसिंहपुर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल व्यवस्था, छाया के लिए टीनशेड, भूषा, हरा चारा की जानकारी ली। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा, गोवंशों के लिए हरा चारा व दाना उपलब्ध कराया जाए। बोले गोशाला में गोवंशों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आस-पास के आवारा पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़ा जाए। जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों को यहां कुल 318 गोवंश संरक्षित मिले, इसमें 193 नर व 125 मादा हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गोवंशों के छाया के लिए चार टीन शेड का निर्माण कराया गया है। उक्त गोवंश आश्रय स्थल पर छह केयर टेकर कार्यरत हैं। कहा, गोवंशों हेतु हरे चारे का प्रबंध समय-समय कराया जाता है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि गोवंशों की संख्या, केयर टेकर के नाम, मोबाइल नम्बर, गोवंश आश्रय स्थल का पता की जानकारी अंकित कराएं। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में दो पशु अस्वस्थ्य चल रहें हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें