India Responds to Terror Attack in Pahalgam with Operation Sindoor BJP Holds Shaurya Tiranga Yatra भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsIndia Responds to Terror Attack in Pahalgam with Operation Sindoor BJP Holds Shaurya Tiranga Yatra

भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर

Sultanpur News - सुलतानपुर में भाजपा ने पहलगाम की आतंकी घटना का प्रतिशोध लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मीना चौबे ने कहा कि भारत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 17 May 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर

सुलतानपुर। पहलगाम की आतंकी घटना का जबाव भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाक को दिया। सीमा पर तनाव समाप्त होने पर भाजपा ने शुक्रवार को शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता के जयकारे से पूरा शहर गूंजायमान हो गया। इस यात्रा में भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह आदि शामिल हुए। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा देश की सेना के शौर्य को नमन करते हुए उनके सम्मान में निकाली गई। यात्रा सुपर मार्केट से शुरू होकर जिला पंचायत के गेट पर मौजूद श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पर समाप्त हुई।

यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह व गायत्री परिवार के डॉ. सुधाकर सिंह मय सदस्यों के शामिल रहे। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। यात्रा समाप्त होने पर मीना चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया। इस दौरान पाक की सीमा में घुसकर वहां संचालित नौ आतंकी ठीकानों व 11 एयरबेस को नष्ट करने का कार्य किया गया। मीना चौबे ने कहा कि यह कार्य तो सिफ ट्रेलर था, यदि सुधार नहीं हुआ तो भारत पूरी पिक्चर भी दिखाएंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब सहता नहीं पलटकर जवाब भी देता है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, मदन सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह व विजय त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। यात्रा में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राज प्रसाद उपाध्याय, डॉ. आरए वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय,डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, कृपा शंकर मिश्रा, गांधी सिंह समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।