सुलतानपुर: रामबरन कालेज मैहर माता मंदिर में कन्या पूजन
Sultanpur News - सुलतानपुर: रामबरन कालेज मैहर माता मंदिर में कन्या पूजनसुलतानपुर: रामबरन कालेज मैहर माता मंदिर में कन्या पूजनसुलतानपुर: रामबरन कालेज मैहर माता मंदिर मे

मोतिगरपुर, संवाददाता रामबरन महाविद्यालय, बिभारपुर परिसर में चैत्र नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने मां मैहर देवी के मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराकर सम्मानित भी किया।
शुक्रवार को अनुष्ठान की शुरुआत विद्वान पुरोहित पं. राम प्रताप दूबे द्वारा मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधियों से की गई। प्रबंधक अजय सिंह ने कन्याओं के पांव पखारकर पूजन किया। माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों का भी ज्ञान आवश्यक है, इससे छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिकता और संस्कार विकसित हों। वर्ष 2013 में रामबरन महाविद्यालय परिसर में मैहर माता मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रत्येक नवरात्र की सप्तमी को प्रबंधक द्वारा हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा सतत रूप से चली आ रही है, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। धार्मिक आयोजन में प्रशासक संजय सिंह, डायरेक्टरअमर प्रताप सिंह, श्रीमती कंचन सिंह, काजल मिश्रा(कज्जूपंडित) मोहित चौबे, डॉ. अजय त्रिपाठी, जे.के. सिंह, महेश जायसवाल,डॉ. सिन्हुआ त्रिपाठी,दिलिप दूवे, स्माइल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।