Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsGolahgat-Tendhui Project Delayed Due to Unremoved Trees 695 Trees Still Stand

गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन निर्माण में बाधक बने 695 पेड़

Sultanpur News - गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन निर्माण में बाधक बने 695 पेड़गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन निर्माण में बाधक बने 695 पेड़गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन निर्माण में बाधक बने 695 पेड़

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 10 May 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन निर्माण में बाधक बने 695 पेड़

सुलतानपुर, संवाददाता। गोलाघाट से टेंढुई फोरलेन परियोजना की शुरूआत से पहले ही हरे पेड़ रोड़ा बन गए हैं। क्षतिपूर्ति की धनराशि कई महीने पहले जमा किए जाने के बाद भी अब तक वन निगम 695 हरे पेड़ों को कटवाकर हटा नहीं पाया है। जिसके कारण फोरलेन परियोजना पर न तो काम ही शुरू हो पाया है। जिसके कारण मार्ग के निर्माण का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि लोनिवि प्रांतीय खण्ड की ओर से वन विभाग को क्षतिपूर्ति का 38 लाख रुपए भी दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड ने शहर के नागरिकों की जाम की समस्या से निजात दिलाने की योजना बनाई थी।

योजना के तहत लोनिवि की ओर से गोलाघाट से टेंढुई तक 2.800 किलोमीटर की दूरी पर 42 मीटर चौड़े फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपए की धनराशि का आगणन बनाकर भेजा था। जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों के मुआवजा, वन विभाग की क्षतिपूर्ति, बिजली सिफ्टिंग कार्य को भी निर्माण के साथ ही धनराशि में शामिल किया गया है। लोनिवि की इस महत्वपूर्ण परियोजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत करीब एक साल पहले शासन ने परियोजना को स्वीकृति दे दी थी। शासन की ओर से परियोजना की स्वीकृति के साथ 67 करोड़ रुपए धनराशि स्वीकृत की है। लोनिवि की ओर से तैयार किए गए आगणन में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। परियोजना को पूरा कराने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास भी कर दिया था। परियेाजना को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी करा दी गई है। जिसके बाद फोरलेन के जद में आने वाले हरे पेड़ों और उसके क्षतिपूर्ति का आगणन तैयार कराया गया। वन विभाग ने हरे पेड़ों की गिनती के बाद फोरलेन की जद में आने वाले 695 हरे पेड़ों का निर्धारित किया। टेंडर प्रकिया पूरी करने के साथ ही राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से एनओसी लेने के लिए लोनिवि ने कैम्पा फण्ड में हरे पेड़ों को कटाने के लिए 38 लाख रुपए की धनराशि की अदागयी कर दी। टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम दर पर फोरलेन निर्माण कराने के लिए राज कांस्ट्रक्शन कम्पनी को जिम्मेदारी दी गई है। परियोजना की शुरूआत करने के लिए करीब एक महीने पहले सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सिंह ने अभियंताओं की मौजूदगी में शिलान्यास कर दिया है। परियोजना पर अब कार्य शुरू हो जाना है, लेकिन हरे पेड़ को वन विभाग के निर्देश पर वन निगम को हरे पेड़ हटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भी वन निगम अभी तक पेड़ को काटकर हटाने के लिए दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इनसेट: पेड़ों की नीलामी कराने के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया :डीएफओ सुलतानपुर। वन विभाग के प्रभागीय वन निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड की ओर से केन्द्र सरकार के कैम्पा फंड में 695 पेड़ को काटने की 38 लाख रुपए की धनराशि अदा की गई है। वन विभाग ने भी पेड़ों का आगणन कर वन निगम को कटाने के लिए रिपोर्ट भेज दिया है। वन निगम ने एक बार नीलामी के लिए टेंडर प्रक्रिया कराया तो उसमें कोई ठेकेदार शामिल नहीं हुआ। अब फिर नौ मई से नीलामी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। अगर नीलामी टेंडर में कोई कांस्टक्शन कम्पनी नहीं शामिल होती है तो वन निगम खुद पेड़ को कटवाएगा। कोट गोलाघाट-टेंढुई फोरलेन परियोजना के निर्माण को लेकर टेंडर प्रकिया पूरी करा दी गई है। क्षतिपूर्ति जाम करने के बाद एनजीटी से अनुमति मिल गई है। शिलान्यास व भूमि पूजन का कार्य भी कराया जा चुका है। वन निगम की ओर से 695 हरे पेड़ों की कटान नहीं कराई जा सकी है। जिसके कारण फोरलेन निर्माण कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि, प्रांतीय खण्ड, सुलतानपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें