Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFraudulent Documents Case Property Grab in Mahmudpur Village

फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने के मामले में केस

Sultanpur News - गोसाईंगंज के महमूदपुर गांव में संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रमिला सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की मृत्यु के एक वर्ष बाद आरोपियों ने जाली...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 22 Feb 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने के मामले में केस

गोसाईंगंज,संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमिला सिंह के अनुसार पिता राज नारायण सिंह उर्फ रामनारायण सिंह का निधन 26 नवंबर 2018 को हो गया था। इसके बाद, आरोपी पक्ष ने उनके पिता की मृत्यु के एक वर्ष पश्चात फर्जी निशानी अंगूठा और फोटो का इस्तेमाल कर जाली दस्तावेज तैयार कर वसीयत करा लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इस फर्जीवाड़े का विरोध किया तो अभियुक्तों ने भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, इस कृत्य को अंजाम देने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। थाने से न्याय न मिलने के बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया विवेचना प्रचलित है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें