सुलतानपुर: आग लगने से गेंहू की फसल जली, नुकसान
Sultanpur News - जयसिंहपुर, संवाददाता जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के शेरखानपुर गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में

जयसिंहपुर, संवाददाता जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के शेरखानपुर गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में आग लगने से तीन बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मेहनत से आग पर काबू पाया।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गोशैसिंहपुर आनूपुर गांव निवासी मनोज पाण्डेय ने शेरखानपुर गांव के अच्छेलाल को बटाई पर खेत दिया है। करीब पौने दो बीघे खेत में अच्छेलाल ने गेंहू की फसल खड़ी थी। दिन में करीब डेढ़ बजे अच्छेलाल के गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इससे गेंहू की फसल जल गई। हवा तेज होने कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की खबर पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। निजी संसाधनों से ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू कर लिया। आग से आनूपुर गांव के दीपनारायण मिश्र की भी करीब सवा बीघे गेंहू की फसल जल गई। कई किसानों का गेंहू कट गया था मगर भूसा नही बन पाया था।आग से कई किसानों के खेत में फसल अवशेष भी जलकर नष्ट हो गया। इससे काफी नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना के साथ ही ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समय रहते आग लगने की जानकारी मिल गई जिससे अन्य किसानों की पककर तैयार गेंहूकी फसल तबाह होने से बच गई।सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मेहनत कर आग पर काबू किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।