Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFatal Collision Between Roadways Bus and Scorpio in Sultanpur

सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार घायल

Sultanpur News - सुलतानपुर। सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार घायलसुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार घायलसुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार घा

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 22 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार घायल

सुलतानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार की रात कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना चौराहे के पास रात करीब एक बजे बस्ती डिपो की रोडवेज बस और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार 30 वर्षीय सोनू साहू पुत्र दिनेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दिनेश साहू (54) भी शामिल हैं। अन्य घायलों में प्रदीप साहू की पत्नी अंजू (50), नित्यानंद की पत्नी कौशिल्या देवी (35), अजय कुमार की पत्नी उर्वशी (35), अशोक साहू (40) और प्रदीप साहू (55) हैं। इनमें से अशोक साहू और प्रदीप साहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाकारित बस बस्ती डिपो की है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें