विद्यार्थियों ने लखनऊ में प्रमुख स्थलों को देखा
Sultanpur News - बल्दीराय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में लखनऊ का दौरा किया। उन्हें प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान से संबंधित जानकारी मिली और ऐतिहासिक...

बल्दीराय,सुलतानपुर। बल्दीराय उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे तुलसीराम तिवारी के 25 विद्यार्थियों का एक दल प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र व सहायक अध्यापक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा। उन्हें ग्राम प्रधान उधौ प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। लखनऊ में साइन सिटी में विभिन्न प्रदर्शनी फन गैलरी, वर्णांधता जांच गैलरी, उत्तोलक के व्यावहारिक प्रयोग ध्वनि तरंगों का गमन, ग्लोब,दो समतल दर्पण द्वारा निर्मित अनंत गहराई का कुआं का अवलोकन किया। छात्रों के दल ने जानकारी एकत्रित की व थ्री डी शो का आनंद लिया। इसके पश्चात छात्र छात्रों का दल इमामबाड़ा पहुंचा। रूमी गेट, भूल-भुलैया का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित की। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य भौतिक विज्ञान पर आधारित दिलचस्प प्रदर्शनी को दिखाकर बच्चों में वैज्ञानिक दुनिया में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों से अवगत कराना तथा ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।