Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDiscussion on Equality Reservation and Current Politics Held at Alapur School

समानता, समरसता, आरक्षण व वर्तमान राजनीति पर चर्चा

Sultanpur News - कादीपुर के आलापुर विद्यालय में 'समानता समरसता, आरक्षण एवं वर्तमान राजनीति' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयपाल ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 28 Feb 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
समानता, समरसता, आरक्षण व वर्तमान राजनीति पर चर्चा

कादीपुर, संवाददाता। आलापुर के एक विद्यालय में ‌'समानता समरसता, आरक्षण एवं वर्तमान राजनीति' विषय पर विद्यालय प्रांगण में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हृदय नारायण शुक्ला ने की। गोष्ठी में पूर्व ब्लाक प्रमुख मोतिगरपुर विजयपाल ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा आर्थिक आधार पर की जानी चाहिए। जिन्होंने आरक्षण का लाभ उठाया है, जिनका आर्थिक सामाजिक उन्नयन हो चुका है, उनको आरक्षण से बाहर कर पात्र व्यक्तियों को ही आरक्षण की सुविधा मिले इस पर जोर दिया। अंग्रेजी प्रवक्ता चंद्रदेव दुबे ने कहा कि आरक्षण को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक रूप से पिछड़ी जातियों के लिए केवल 10 वर्षों के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन आज सियासत की वजह से इसका विपरीत स्वरूप दिखाई पड़ रहा है। विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके अंदर प्रतिभा है तो उसकी प्रतिभा निखारने के लिए सारी सुविधाएं प्रदान की जाए। लेकिन मेरिट के आधार पर ही नौकरियों में नियुक्ति किया जाए। अध्यक्षता कर रहे जगदीश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि ऐसे विचार गोष्ठियों का आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अविनाश मिश्रा, भानु प्रताप शर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, रामसहाय दुबे, अवधेश पांडे, रविशंकर सहित अन्य लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें