Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsCourt Orders Case Against Husband and In-laws for Dowry Harassment

सुलतानपुर: पति समेत तीन पर चलेगा दहेज उत्पीड़न का केस

Sultanpur News - सुलतानपुर में एक विवाहिता मोनिका ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उसके पति सुमित मिश्रा, ससुर सुरेश कुमार मिश्र और सास कलावती पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 26 April 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर: पति समेत तीन पर चलेगा दहेज उत्पीड़न का केस

सुलतानपुर। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश नगर कोतवाल की दिया है।  कोतवाली नगर के करौंदिया निवासी सुरेश कुमार मिश्रा की पुत्री मोनिका का विवाह सुमित मिश्रा के साथ 10 दिसंबर 2017 को हुआ था। मोनिका ने आरोप लगाया कि विवाह में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर 16 दिसम्बर 2023 को स्त्री धन छीनकर तथा मारपीट कर पति ने उसके मायके मोहल्ला करौदिया में लाकर छोड़ दिया। अम्बेदकर नगर जिले के आशापार निवासी पति सुमित मिश्रा, ससुर सुरेश कुमार मिश्र और सास कलावती पर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें