विश्व गुरु के सपने को साकार करेगी भाजपा : सुशील
Sultanpur News - भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 46वां स्थापना दिवस 26 मण्डल केन्द्रों और 1991 बूथों पर मनाया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का प्रतीक है। स्थापना...

1991 बूथों पर मनाया गया भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस भाजपा विकास यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को होगा
सुलतानपुर, संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 46वां स्थापना दिवस 26 मण्डल केन्द्रों एवं 1991 बूथों पर उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कहा कि सरकार भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बूथ संख्या 301 एवं 285 पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया,श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायन सिंह,बूथ अध्यक्ष राम सिंह, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,डॉ वीपी सिंह, राजीव सिंह,डॉ. अरूण मिश्रा, डॉ. केडी सिंह आदि मौजूद रहे। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के साथ उतरी के बूथ संख्या 350 व 351पर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा बूथ संख्या 103 व 104 तथा विधायक विनोद सिंह बूथ संख्या 99 पर स्थापना दिवस में शामिल हुए।
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,करूणा शंकर द्विवेदी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम,आनन्द जायसवाल, गांधी सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, घनश्याम चौहान, संजय त्रिलोकचंदी, आनन्द द्विवेदी, विजय त्रिपाठी आदि ने अपने- अपने बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। मंगलवार 8 अप्रैल को सुलतानपुर व सदर विधानसभा में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा की विकास यात्रा को लेकर प्रातः 10.30 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।