Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरAmethi Congress Leader Pradeep Singhal Surrenders in Smriti Irani Effigy Burning Case Released on Bail

अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया सरेंडर

सुलतानपुर: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विवाद पर 29 जुलाई 2022 को प्रदर्शन और पुतला दहन के मामले में अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरWed, 28 Aug 2024 04:53 PM
share Share

सुलतानपुर। लोकसभा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुए विवाद के विरोध में 29 जुलाई 2022 को प्रदर्शन करने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने से जुड़े मामले में बुधवार को आरोपी अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर रिहा कर दिया। मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र समेत 28 आरोपियों के खिलाफ एमपी- एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने जमानतीय वारंट जारी कर 31 अगस्त को तलब करने का आदेश दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें