Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Yoga teacher defamed the family on social media made six fake profiles of mother and daughter and wrote numbers

योगा टीचर ने सोशल मीडिया पर परिवार किया बदनाम, मां-बेटी के छह फर्जी प्रोफाइल बनाकर लिख दिए नंबर

योगा टीचर ने पहले एक महिला पर डोरे डाले। महिला ने घास नहीं डाली तो उसकी युवा बेटी को जाल में फंसाने का प्रयास किया। वहां भी दाल नहीं गली। घर आने जाने पर पाबंदी लग गई। इससे वह खुंदक खा गया। उसने...

Amit Gupta वरिष्ठ संवाददाता , आगरा Mon, 11 Oct 2021 05:21 AM
share Share

योगा टीचर ने पहले एक महिला पर डोरे डाले। महिला ने घास नहीं डाली तो उसकी युवा बेटी को जाल में फंसाने का प्रयास किया। वहां भी दाल नहीं गली। घर आने जाने पर पाबंदी लग गई। इससे वह खुंदक खा गया। उसने मां-बेटी को फेसबुक पर बदनाम कर दिया। उनके छह फर्जी प्रोफाइल बनाए। उन पर उनके नंबर लिख दिए। उनकी बोली लगा दी। साइबर सेल ने आरोपित पर शिकंजा कसा है।

मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आंबेडकर पार्क, जगदीशपुरा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अश्लील हरकत और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपित का एक साथी दीपक फरार है। वह बबरौद, अछनेरा का निवासी है। आरोपित ने साइबर क्राइम के लिए अपने परिचित दीपक का नेट कनेक्शन यूज किया था। शातिर विदेशी नंबर भी यूज किया करता था।

पुलिस ने बताया कि अनिकेत एक एकेडमी में योगा टीचर है। वहां जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी मां-बेटी जाया करती थीं। शातिर उन्हें भी योगा कराता था। धीरे-धीरे उनसे बातचीत करने लगा। मोबाइल नंबर ले लिए। फोन भी करने लगे। टिप्स देने लगा। घर भी आने लगा। अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आया। उसने पहले महिला से मजाक करना शुरू किया। उन्होंने उसे झाड़ दिया। उसके बाद उसने बेटी पर नजर डाली। उसे मैसेज करना शुरू किया। बेटी ने मां से शिकायत कर दी। योगा टीचर को फटकार पड़ी। उसका घर आना-जाना बंद करा दिया गया। यह बात आरोपित को नागवार गुजरी। उसने बदला लेने की ठान ली। फेसबुक पर छह प्रोफाइल बनाए। ये प्रोफाइल उसने महिला और उनकी बेटी के नाम से बनाए। उनके मोबाइल नंबर लिख दिए। इतना ही नहीं महिला के पति का नंबर भी लिख दिया। उनकी बोली लगा दी।

सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखने के बाद मनचलों ने फोन करना शुरू कर दिया। घटना से पूरा परिवार परेशान हो गया। समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ। रातों की नींद उड़ गई। ऐसा लगा कि किसी ने गहरी साजिश रची है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी मुनिराज जी से शिकायत की थी। उन्होंने साइबर सेल को जांच दी थी। साइबर सेल ने आरोपित का पता लगाया। उसे पकड़ा। जगदीशपुरा पुलिस के सुपुर्द किया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें