Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Will fight from anywhere and win now not so Mulayam younger daughter-in-law Aparna yadav on Akhilesh yadav nomination from Kannauj

कहीं से भी लड़ेंगे और जीतेंगे, अब ऐसा नहीं है...कन्नौज से अखिलेश के नामांकन पर बोलीं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन करने को लेकर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने टिप्पणी कर दी। अपर्णा यादव ने कहा, पहले जो माना जाता थ कि कीक वॉक की तरह जीत जाएंगे।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊThu, 25 April 2024 02:45 PM
share Share

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन करने को लेकर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने टिप्पणी कर दी। अपर्णा यादव ने कहा, पहले जो माना जाता थ कि कीक वॉक की तरह जीत जाएंगे, हम कहीं से भी लड़ जाएंगे तो चुनाव जीतेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर अपर्णा यादव बोलीं, मुलायम सिंह यादव की वजह से पहले ये सीट सेफ थी, अब उन सेफ सीट पर भी कमल खिल चुका है। अखिलेश के नामांकन को लेकर अपर्णा यादव बोलीं, ये सभी एलायंस वाले लोगों तय किया है कि मोदी को हराना है तो हमारी सीनियर लीडरशिप को चुनावी रण में उतारना ही पड़ेगा, इसी के चलते अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज से सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। कई लोकसभा सीटों पर सपा द्वारा उम्मीदवारों का टिकट काटना और उनके नाम बदलने पर भी अपर्णा ने तंज कसा। उन्होंने कहा, सपा कभी उम्मीदवार चेंज कर रह है तो कभी नाम काट रही है, उस पर अभी जाने की आवश्यकता नहीं है। जनता बहुत सजग और समझदार है। 

कन्नौज से अखिलेश ने किया नामांकन

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अखिलेश के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक कचहरी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव एवं अन्य नेता भी मौजूद थे। बतादें कि सपा ने इससे पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश ने नामांकन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कन्नौज में सपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता की यह ख्वाहिश थी कि वह इस सीट से चुनाव लड़ें। उम्मीद है कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा, कन्नौज का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नकारात्मक राजनीति को खत्म करेगा। हम कन्नौज की पहचान को आगे बढ़ाएंगे। हम कन्नौज के लोगों के सम्मान और विकास के लिये काम करेंगे। 

भाजपा पर बरसे सपा प्रमुख

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कन्नौज का विकास रोक कर नकारात्मक राजनीति की। अखिलेश ने आरोप लगाया, भाजपा की जो नकारात्मक राजनीति है, वह खत्म होगी। भाईचारे का एक दौर शुरू होगा जो कन्नौज में विकास और खुशहाली लाएगा। नामांकन से पहले अखिलेश ने कन्नौज से नामांकन की 24 साल पुरानी एक तस्वीर 'एक्स' पर साझा की और लिखा, फिर इतिहास दोहराया जाएगा। अब नया भविष्य बनाया जाएगा। इस पर अखिलेश के चाचा सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लिखा, विजय भव: सर्वदा। अखिलेश यादव पूर्व में तीन बार कन्नौज से ही सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में वह पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें