Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Vigilance increased on UP-Haryana border police close watch on liquor smugglers

यूपी-हरियाणा की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, शराब तस्करों पर पैनी नजर

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को फाइनल किया जा रहा है। चुनाव के समय से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर सख्ती की जाएगी। खासकर जहरीली शराब का दंश झेल चुके सहारनपुर में शराब...

Shivendra Singh संवाददाता, सहारनपुरThu, 30 Dec 2021 06:49 PM
share Share
Follow Us on
यूपी-हरियाणा की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, शराब तस्करों पर पैनी नजर

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को फाइनल किया जा रहा है। चुनाव के समय से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर सख्ती की जाएगी। खासकर जहरीली शराब का दंश झेल चुके सहारनपुर में शराब तस्करी पर पैनी नजर रखी जाएगी। सहारनपुर में हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चौकसी कड़ी कर दी गई है। एक-एक वाहन की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

सहारनपुर तीन राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, और हिमाचल की सीमाओं से लगा हुआ जिला है। हरियाणा से सबसे अधिक सीमा टच करती है। हरियाणा और पंजाब से सहारनपुर में सबसे अधिक शराब की तस्करी होती है। लखनऊ में हुई चुनाव आयुक्त की बैठक में भी इस पर गंभीरता से विचार किया गया। जिसके बाद सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती कर दी है। हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। सभी मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पंजाब से सप्लाई होती है शराब
सहारनपुर में इन दिनों पंजाब से शराब की तस्करी होती है। सहारनपुर के रास्ते उत्तराखंड में भी शराब की तस्करी की जाती है। पंजाब की शराब सस्ते दाम की होती है, जिस कारण उसकी मांग अधिक रहती है।

चुनाव से पहले शराब की तस्करी पर पैनी नजर रखी जाएगी। हरियाणा और पंजाब से तस्करी कर लाई जाने वाली शराब पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। हरियाणा की सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए हैं। वाहनों की चेकिंग के बाद ही सहारनपुर में एंट्री दी जाएगी। - अखिलेश सिंह, डीएम

अगला लेखऐप पर पढ़ें