Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up monsoon 24 June 2024 good news amid hot weather monsoon showers will start soaking imd alert rain

UP Monsoon:  गर्मी से उकताए यूपीवालों के लिए गुड न्‍यूज, दो दिन बाद भिगोना शुरू कर देंगी मानसूनी फुहारें 

भीषण गर्मी से उकताए उत्तर प्रदेश को मानसूनी फुहारें दो दिन बाद भिगोना शुरू कर देंगी। बिहार तक पहुंचे मानसून की जो गति है 2-3 दिन में वो पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते यूपी में दाखिल हो जाएगा।

Ajay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊMon, 24 June 2024 04:49 AM
share Share

UP Mnsoon Update: भीषण गर्मी से उकताए उत्तर प्रदेश को मानसूनी फुहारें दो दिन बाद भिगोना शुरू कर देंगी। बिहार तक पहुंचे मानसून की जो गति है उसके मुताबिक दो-तीन में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते राज्य में दाखिल होगा। प्री मानसून गतिविधियों से कुछ राहत मिली है। राज्य में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 

लखनऊ मौसम विभाग ने अगले सात दिन का जो पूर्वामुमान लगाया है उसके मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग को रविवार को शाम बजे तक जिन 50 स्थानों की रिपोर्ट मिली है उनमें सिर्फ आठ स्थानों पर पारा 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बांदा, हरदोई, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी, बलिया, अलीगढ़, आगरा, बहराइच और कानपुर में बारिश दर्ज की गई है।

अरुणाचल में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बने
ईटानगर। ईटानगर में रविवार की सुबह तबाही का मंजर देखने को मिला। दरअसल, यहां सुबह होते ही बादल फट गया, जिससे हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं, बादल फटने की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है।

पूर्वांचल पर होगी मेहरबानी
मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी हवाएं पूर्वी यूपी का रुख कर चुकी है। बिहार के रास्ते पूर्वी यूपी में मानसूनी हवाएं अगले 24 घंटे में एंट्री कर जाएगी। माना जा रहा है कि मंगलवार से गुरुवार तक मानसूनी हवाओं के प्रभाव से पूर्वांचल में झमाझम बारिश होगी। पूर्वांचल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगले 24 घंटे में होने वाली है मानसून की एंट्री
पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री होने वाली है। उससे पहले मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। हल्की फुहारें भी गिर रही हैं। हालांकि सूरज भी तेवर दिखा रहा है। दिन व रात का तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जिले में रविवार को सुबह से आसमान बादल छाए रहे। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला। इस कारण अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें