Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lucknow LDA flats cheaper up to 13 lakhs know new prices and how much will be reduced

खुशखबरी! एलडीए के फ्लैट 13 लाख तक सस्ते, जानें क्या होगी नई कीमतें और कितनी हुई कम

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी योजनाओं में फ्लैट की कीमतें कम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को उसने अपनी आद्रा अपार्टमेंट योजना में फ्लैट की कीमतें 13 लाख तक कम कर दी हैं। नीचे पढ़ें नई कीमत।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, लखनऊSun, 16 April 2023 06:45 AM
share Share

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी योजनाओं में फ्लैट की कीमतें कम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को उसने अपनी आद्रा अपार्टमेंट योजना में फ्लैट की कीमतें 13 लाख तक कम कर दी हैं। कीमतें लगभग 20 तक कम की गई हैं। इससे अब यह फ्लैट आसानी से बिक जायेंगे। एलडीए ने रमाबाई रैली स्थल के पास आद्रा अपार्टमेंट का निर्माण कराया है। इसमें तीन श्रेणी के फ्लैट बनाए गए हैं। कीमत अधिक होने से इनकी बिक्री नहीं हो पा रही थी। इसके बाद एलडीए उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने हाल ही में इनका निरीक्षण किया था। उन्होंने कीमतें कम करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते प्राधिकरण ने इसकी शुरुआत कर दी है। 

15 अप्रैल को आद्रा अपार्टमेंट के फ्लैट की कीमतें कम करने का आदेश वित्त नियंत्रक दीपक सिंह ने जारी कर दिया। निर्धारित कीमत के अलावा देना होगा यह अतिरिक्त शुल्क अपार्टमेंट लेने वालों को निर्धारित कीमत के अलावा प्राइम लोकेशन शुल्क भी देना होगा। भूतल के लिए 5 तथा प्रथम तल के लिए 3 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। कामन सुविधाओं के लिए 25000 तथा एक रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से प्रतिमाह 36 माह का अनुरक्षण शुल्क भी देना होगा। 2 कार्पस फंड तथा पार्किंग शुल्क व जीएसटी अलग से देय होगी।

एलडीए के वित्त नियंत्रक, दीपक सिंह ने कहा कि ब्याज और सेंटेज चार्ज कम कर दिया गया है, जिससे फ्लैट की कीमतें कम हुई हैं। कीमतें नौ लाख से 13 लाख तक कम की गई हैं। जल्दी ही कुछ अन्य योजनाओं में भी कीमतें कम होंगी। उपाध्यक्ष ने नयी दरों का अनुमोदन कर दिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आद्रा अपार्टमेंट में कीमतें एक नजर में
श्रेणी      सुपर एरिया     पुरानी          नयी          कम हुई कीमत

टाइप ए    122           67,94,784   55,87,384    13,07,400
टाइप बी   113           62,93,636   50,82,536    12,11,100
टाइप सी    85            47,34,620   38,23,220      9,11,400

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें