Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP: HIV infection is increasing among pregnant women know the figures

यूपी : गर्भवती महिलाओं में बढ़ रहा एचआईवी संक्रमण, जानिए आंकड़े

गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के बढ़ते मामलों ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। ऐसा तब है जब सभी गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। लक्ष्य के मुकाबले 42 से 82 फीसदी गर्भवती महिलाओं की ही जांच हो पा...

Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊFri, 10 Sep 2021 05:31 AM
share Share

गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के बढ़ते मामलों ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। ऐसा तब है जब सभी गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। लक्ष्य के मुकाबले 42 से 82 फीसदी गर्भवती महिलाओं की ही जांच हो पा रही है। यूपी में हर साल करीब 65 लाख गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच का लक्ष्य है। सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की जांच मुफ्त की सुविधा है। 1737 सामुदायिक व प्राथमिक गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग जांच की सुविधा है। 464 सेंटरों में एचआईवी की पक्की (कनफर्ममेट्री) जांच की सुविधा है।

सबकी जांच नहीं हो पाती

सभी गर्भवती महिलाओं के लिए एचआईवी जांच जरूरी है। इसके बावजूद अभी भी सभी महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। बहुत सी महिलाएं जांच कराने में आनाकानी करती हैं। संसाधनों की कमी भी जांच में रोड़े अटका रही है। अभी भी 73 से 82 फीसदी गर्भवती महिलाओं की जांच हो रह है। करीब 18 फीसदी महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है।

संक्रमित से जन्में 95 फीसदी बच्चे सुरक्षित

पीपीटीसीटी में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. माया बाजपेई के मुताबिक गर्भवस्था में सभी महिलाएं एचआईवी की जांच जरूर कराएं। संक्रमित महिलाएं गर्भावस्था के तीसरे माह से दवा खाना शुरू कर दें। इससे 95 फीसदी तक शिशु को संक्रमण से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद शिशु को भी दवा दी जाती है। 18 माह तक शिशु को डॉक्टर के संपर्क में रहने की जरूरत है। डॉक्टर की सलाह पर शिशु की भी समय-समय पर जांच जरूर कराएं। जांच व इलाज से मरीज सेहतमंद जीवन जी सकते हैं।

एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आंकड़े

70 फीसदी महिलाओं को संक्रमण उनके पति (रेगुलर पार्टनर) से मिला।

18 से 20 फीसदी ट्रक ड्राइवर संक्रमण बांट रहे हैं।

संक्रमित 30 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के कारणों का पता ही नहीं चल पा रहा है।

एक लाख गर्भवती में करीब .02 फीसदी महिलाएं पॉजिटिव मिल रही हैं।

वर्ष               जांच लक्ष्य         जांचें हुई           संक्रमित
2018            64 लाख          42 फीसदी          1159
2019           66 लाख           82 फीसदी          1269
2020           66 लाख           74 फीसदी         1273

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें