Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Gold Silver Price Today Gold and silver fall in both Lucknow Kanpur know the prices in Agra Gorakhpur Bareilly varanasi

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ-कानपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, जानिये आगरा, गोरखपुर और बरेली में कीमतें

लखनऊ और कानपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। आगरा में सोने में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट दिखी। गोरखपुर में इसका उलट हुआ है। सोने में गिरावट देखी गई और चांदी में बढ़ोतरी हुई है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 22 Aug 2022 10:43 AM
share Share

UP Gold Silver Price 22 August : भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 22 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ और कानपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। आगरा में सोने में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट दिखी। गोरखपुर में इसका उलट हुआ है। सोने में गिरावट देखी गई और चांदी में बढ़ोतरी हुई है। बरेली में दोने के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लखनऊ में शनिवार के मुकाबले सोमवार को सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो चांदी 59,500 प्रति किलो थी। सोमवार को यह सोना 52700 और चांदी 59200 हो गई।

कानपुर में भी शनिवार के मुकाबले सोमवार चांदी और सोना दोनों में गिरावट रही। 24 कैरेट सोना 52,525 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था जबकि एक किलो चांदी का भाव 57,650 प्रति किलो था। सोमवार को सोना 52400 और चांदी 57000 रही। 

आगरा में सोने में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोना 52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 57,300 प्रति किलो पर बिकी थी। सोमवार को सोना 52800 और चांदी की कीमत 56550 रही। 

गोरखपुर में सोने में गिरावट देखी गई जबकि चांदी में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को 24 कैरेट सोना 53,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी 56000 प्रति किलो थी। सोमवार को सोना 52800 और चांदी 56550 रुपये प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना-चांदी दोनों में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। शनिवार को सोना 52600 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो बिकी थी। सोमवार को सोना 52600 और चांदी 57000 प्रति किलो रही। 

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें