Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-31-march-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: बरेली, आगरा और गोरखपुर में सोना-चांदी के दाम बढ़े, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 31 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। मार्च महीना आज खत्म हो रहा है। आखिरी दिन में भी सोना ओर चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊFri, 31 March 2023 09:12 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 31 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। मार्च महीना आज खत्म हो रहा है। आखिरी दिन में भी सोना ओर चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है। कानपुर, आगरा, गोरखपुर और बरेली में सोना के में तेजी दिखी, जबकि गोरखपुर को छोड़कर सभी जगह चांदी के रेट भी बढ़े हैं।

कानपुर में सोना और चांदी के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 58050 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 58350 प्रति दस ग्राम और चांदी 69450 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने और चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 58400 प्रति दस ग्राम और चांदी 69200 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 58700 प्रति दस ग्राम और चांदी 70100 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने के दाम में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, वहीं चांदी स्थिर रही। गुरुवार को सोना 60700 प्रति दस ग्राम और चांदी 70000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 70000 प्रति किलो रही। 

बरेली में गुरुवार को मार्केट बंदी के चलते सोना-चांदी स्थिर रहा, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही दोनों धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को सोना 58200 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही थी। शुक्रवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही थी। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें