Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-28-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: आगरा और बरेली में सोना महंगा, कानपुर में चांदी के दाम में गिरावट, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 28 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा और बरेली में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि कानपुर और गोरखपुर में सोने के दाम स्थिर रहे। 

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊFri, 28 April 2023 09:12 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 28 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा और बरेली में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि कानपुर और गोरखपुर में सोने के दाम स्थिर रहे। 

कानपुर में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 76200 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 75700 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 60900 प्रति दस ग्राम और चांदी 73300 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61200 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों के दामों में कोई बदलाव नजर नहीं आया है। गुरुवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने के दाम बढ़े हैं जबकि चांदी के रेट में मामूली गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 60800 प्रति दस ग्राम और चांदी 72400 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61200 प्रति दस ग्राम और चांदी 72200 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें