Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-24-march-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर, कानपुर, बरेली और आगरा में सोना सस्ता, चांदी के रेट में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 25 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लगातार चार दिनों से गोरखपुर में बढ़े रहे सोने के रेट पांचवे दिन कुछ कम हुए हैं।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊSat, 25 March 2023 09:20 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 25 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लगातार चार दिनों से गोरखपुर में बढ़े रहे सोने के रेट पांचवे दिन कुछ कम हुए हैं। हालांकि सोना अभी भी यहां 60 हजार के पार है। इसके अलावा कानपुर, बरेली और आगरा में भी सोना सस्ता हुआ है। जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं।

कानपुर में सोने के दाम में कमी दर्ज की गई जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं।शुक्रवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58400 प्रति दस ग्राम और चांदी 69700 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं। शुक्रवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58400 प्रति दस ग्राम और चांदी 69400 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना के रेट गिरे हैं, हालांकि यहां सोना अभी भी 60 हजार के पार है। चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है।  शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61110 प्रति दस ग्राम और चांदी 70000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट में वृद्धि देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 58800 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58600 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें