Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-24-march-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर में सोना 61 हजार के पार, कानपुर-बरेली में भी सोना-चांदी महंगा, जानें आगरा के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 24 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लगातार चार दिनों से गोरखपुर में सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊFri, 24 March 2023 09:02 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 24 मार्च को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लगातार चार दिनों से गोरखपुर में सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। यहां चौथे दिन सोना 61 हजार के पार पहुंच गया है।  चांदी के रेट भी बढ़े हैं। इसके अलावा कानपुर और बरेली में भी सोना-चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि आगरा में सोना-चांदी के दाम स्थिर रहे। 

कानपुर में लगातार तीसरे दिन भी सोना-चांदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 58300 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना और चांदी के दाम स्थिर रहे। गुरुवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यहां सोना 61 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम में भी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 60700 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 69500 प्रति किलो रही। 

बरेली में गुरुवार को बाजार बंदी के अगले दिन सोना-चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला। गुरुवार को सोना 58100 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 58800 प्रति दस ग्राम और चांदी 68200 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें