Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-24-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर और आगरा में सोना सस्ता, बरेली में महंगा, जानें चांदी के नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 24 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई जबकि आगरा में सोना सस्ता हुआ है।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊMon, 24 April 2023 09:04 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 24 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई जबकि आगरा में सोना सस्ता हुआ है और चांदी के रेट बढ़े हैं। इसी तरह बरेली में भी सोना के रेट में इजाफा देखने को मिला है जबकि चांदी कमजोर दिखी। वहीं गोरखपुर में सोना-और चांदी दोनों के दाम स्थिर रहे।

कानपुर में लगातार चौथे दिन भी सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 61800 प्रति दस ग्राम और चांदी 76500 प्रति किलो रही थी। सोमवार को सोना 61750 प्रति दस ग्राम और चांदी 76300 प्रति किलो रही थी।

आगरा में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को सोना 60300 प्रति दस ग्राम और चांदी 72700 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 60200 प्रति दस ग्राम और चांदी 73200 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम स्थिर रहे। यहां कोई बदलाव नहीं दिखा। शनिवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 74500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने के दाम में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि चांदी के रेट कम दर्ज किए गए हैं। शनिवार को सोना 60450 प्रति दस ग्राम और चांदी 71700 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 60500 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें