Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-08-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर में सस्ता हुआ सोना, आगरा और बरेली में गिरे चांदी के दाम, जानें नए रेट

8 अप्रैल को गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि कानपुर, आगरा में सोने दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, यहां दाम स्थिर रहे। वहीं चादी की बात करें तो आगरा और बरेली में चांदी के दाम कम हुए हैं।

Dinesh Rathour लाइव हिंदुस्तान, लखनऊSat, 8 April 2023 09:00 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 8 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि कानपुर, आगरा में सोने दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं चादी की बात करें तो आगरा और बरेली में चांदी सस्ती हुई है। 

कानपुर में शनिवार को सोना-चांदी के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां रेट स्थिर रहे। शुक्रवार को सोना 58800 प्रति दस ग्रामा और चांदी 70600 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 71000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 70800 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने के दाम में गिरे हैं, जबकि चांदी स्थिर रही।  शुक्रवार को सोना 62100 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 61800 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही।

बरेली में भी सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी सस्ती हुई है।  शुक्रवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 70500 प्रति किलो रही थी। शनिवार को सोना 59000 प्रति दस ग्राम और चांदी 70300 प्रति किलो रही थी। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें