Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-05-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर-गोरखपुर और आगरा मे सोना-चांदी दोनों में तेजी, बरेली में स्थिर, जानें रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 5 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। बरेली में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। 

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 5 April 2023 10:25 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 5 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। बरेली में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। 

कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी देखी गई। मंगलवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69800 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 59100 प्रति दस ग्रामा और चांदी 71300 प्रति किलो रही।

आगरा में भी सोना-चांदी दोनों में तेजी रही। मंगलवार को सोना 58650 प्रति दस ग्राम और चांदी 69900 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 59200 प्रति दस ग्राम और चांदी 71100 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में भी सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी।   मंगलवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 62394 प्रति दस ग्राम और चांदी 74500 प्रति किलो रही।

बरेली में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे।  मंगलवार को सोना 57900 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही।  बुधवार को सोना 57900 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें