Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-04-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर-गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी, आगरा में स्थिर, बरेली में गिरावट, जानें रेट

सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 4 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दिखाई दी। आगरा में दोनों स्थिर रहे और बरेली में गिरावट रही।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 4 April 2023 10:23 AM
share Share

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 4 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दिखाई दी। आगरा में दोनों स्थिर रहे और बरेली में गिरावट रही।

कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार को सोना 58350 प्रति दस ग्राम और चांदी 69600 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 69800 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। सोमवार को सोना 58650 प्रति दस ग्राम और चांदी 69900 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 58650 प्रति दस ग्राम और चांदी 69900 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। सोमवार को सोना 61200 प्रति दस ग्राम और चांदी 71000 प्रति किलो थी।  मंगलवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना-चांदी दोनों में गिरावट रही।  सोमवार को सोना 58450 प्रति दस ग्राम और चांदी 68700 प्रति किलो रही थी।  मंगलवार को सोना 57900 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें