Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Floods Monsoon Aligarh Ganga Yamuna may soon cross Danger Mark Due to rains villages on high alert

UP Floods: अलीगढ़ में खतरे के निशान तक पहुंचने को गंगा-यमुना, इन गांवों में हाई अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा और यमुना नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचने वाला है। ऐसे में अलीगढ़ में नदियों के आस-पास के गांवों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, अलीगढ़Wed, 10 July 2024 05:30 AM
share Share

पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद यूपी से होकर गुजर रहीं नदियों में बढ़ रहे जलस्तर ने अलीगढ़ में गंगा-यमुना नदी में खतरे की घंटी बजा दी है। गंगा नदी में जलस्तर खतरे के नजदीक आ चुका है। वहीं यमुना में खतरे के निशान से महज छह मीटर दूर है। इसके चलते प्रशासन के द्वारा बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। कई गांव हाई अलर्ट पर हैं। बारिश के कारण नदियों में पानी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ के खतरे के बीच गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। गांव वालों को तट के पास से हटने के लिए भी कहा जा रहा है। 

अलीगढ़ में अतरौली तहसील क्षेत्र -के गांव दीनापुर, गनेशपुर, सांकरा, अलिया नगला समेत कई गांव से सटकर गंगा गुजरती है। गंगा में बाढ़ आने से 16 गांव प्रभावित होते हैं। कई गांव तो मुश्किल से 250 मीटर की दूरी पर ही बसे हैं। मंगलवार को नरौरा बैराज (जनपद बुलंदशहर) से 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। निचली गंगा नगर नरौरा खंड के अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी में नरौरा बैराज पर कुल 178.76 मीटर पर खतरे का निशान है। गंगा एवं यमुना का जल स्तर बढ़ने से अलीगढ़ जिले की अतरौली और खैर तहसील के 28 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर प्रशासन सतर्क है।

इन गावों में बाढ़ के पानी का खतरा
खैर तहसील के महाराजपुर, फाजिलपुर, समसपुर, लालपुर, रैयतपुर, नरवारी, गिरधरपुर, शेरपुर, रामगढ़ी, मालव, नगला अमर सिंह, नगला चंडीगढ़, नगला रामस्वरूप, ऊंटासनी, पखोदना में बाढ़ का खतरा है। इनके अलावा अतरौली तहसील के दीनापुर, गनेशपुर, हमीदपुर, रूस्तम नगर, नगला जोगिया, सीकरी, गहतौली गंग, नगला अलिया, गोपालपुर, हारनपुर, अहमतमाली, नगावली, सकूरगंज, सांकरा, टोडरपुर, किरतौली, हारपुर गांवों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बताया जा रहा है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें